दिल्ली सरकार के द्वारा राज्य के गरीब परिवारों से संबंधित बुजुर्ग नागरिको के लिए वर्ष 2019 में Dehli Tirth Yatra Yojana को आरंभ किया गया।
इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के उन सभी वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा का लाभ प्रदान किया जायेगा जो अपनी आर्थिक स्थिति के कारण तीर्थ यात्रा करने में असमर्थ है।
दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए 60 वर्ष की अधिक आयु वाले सभी वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ दर्शन के लिए अपना पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण करवाने के साथ ही लाभार्थी तीर्थ योजना का लाभ उठा सकते है।
![(रजिस्ट्रेशन) मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, Tirth Yatra Yojana 1 मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना](https://mcpanchkula.org/wp-content/uploads/2022/06/delhi-cm-tirthyatra-1024x536.jpg)
आज इस लेख में हम आप को मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के बारे में बताएंगे। आप इस योजना में लाभ कैसे ले सकते हैं ? योजना में पंजीकरण की प्रक्रिया, इसके लिए पात्रता और योजना में आवेदन हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेजों से संबंधी सभी जानकारी देंगे। जानने के लिए कृपया पूरे लेख को अंत तक पढ़ें।
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 2023
दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत वर्ष 2019 में की थी। Tirth Yatra Yojana 2023 को दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों को ध्यान में रखकर शुरू की गयी है।
इस योजना में लाभ लेने के लिए यात्रियों को अपना पंजीकरण करवाना होगा। जिस के लिए सभी नागरिक दिल्ली की सरकारी आधिकारिक वेबसाइट edistrict.delhigovt.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
इसके बाद होम पेज पर दिए गए योजना के लिंक पर क्लिक करने के बाद उन्हें आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
यह भी देखें :- दिल्ली रोजगार बाजार पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
इसमें वो सभी नागरिक जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है, उन्हें इस योजना के तहत निशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी। इसमें महिला या पुरुष कोई भी आवेदन कर सकता है। बता दें की इस योजना में सभी नागरिक सिर्फ एक बार ही आवेदन करके लाभ ले सकते हैं।
यदि कोई लाभार्थी Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana का लाभ एक बार ले चुका है तो ऐसी स्थिति में आवेदक को जुर्माने के तौर पर यात्रा का पूरा खर्चा और उस पर 25% अधिक कीमत देनी होगी।
Salient features of Mukhyamantri Teerth Yatra Yojna introduced by #दिल्ली_का_श्रवण_कुमार @ArvindKejriwal Govt for Senior Citizens of Delhi.
— AAP (@AamAadmiParty) July 12, 2019
Share widely ???? pic.twitter.com/hqBIKA2bsT
दिल्ली सरकार द्वारा कुछ तीर्थ स्थलों का निर्धारण किया गया है। जैसे की- दिल्ली से हरिद्वार, ऋषिकेश, नीलकंठ, मथुरा, वृन्दावन, पुष्कर अजमेर, अमृतसर, बाघा, आनंदपुर साहिब, सीकरी तथा वैष्णों देवी मंदिर आदि।
सभी इच्छुक और योग्य नागरिक इस योजना के तहत निशुल्क इन जगहों की यात्रा कर सकेंगे। साथ ही उन्हें सभी प्रकार की आने जाने की सुविधा दी जाएगी।
Highlights Of Tirth Yatra Yojana 2023 (मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 2023)
योजना का नाम | मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना / Tirth Yatra Yojana 2023 |
शुरुआत की गई | मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी द्वारा |
शुरुआत हुई | वर्ष 2019 में। |
उद्देश्य | नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा करवाना |
योजना का प्रकार | राज्य सरकार की योजना |
योजना के लाभार्थी | दिल्ली के 60 वर्ष से अधिक की आयु के नागरिक |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन मोड |
वर्तमान वर्ष | 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | edistrict.delhigovt.nic.in |
योजना के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाएं
जो भी बुजुर्ग उम्मीदवार Tirth Yatra Yojana 2023 में आवेदन करता है उन्हें सरकार के खर्चे पर यात्रा तो कराई ही जाती है। इस के अंतरगत उन्हें मिलने वाली विभिन्न सुविधाएं प्राप्त होती हैं। आगे आप मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 2023 के तहत मिलने वाली सभी सुविधाएं के बारे में जान सकते हैं।
- मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 2023 के अंतर्गत लाभार्थी व्यक्ति को यात्रा हेतु लाने ले जाने के लिए ट्रेन के AC-3 कोच का उपयोग किया जाता है।
- जो भी व्यक्ति योजना के अंतर्गत यात्रियों के ठहरने के लिए नॉन AC कमरे उपलब्ध कराये जाते हैं।
- सभी तीर्थ यात्रियों का बीमा भी कराया जाता है।
- यात्रियों के लिए चिकित्सा, पैरामेडिकल सहायता तथा गाइड की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
- योजना के अंतर्गत सभी यात्रियों के लिए सामूहिक रूप से भोजन की व्यवस्था की जाती है।
- वैष्णों देवी मंदिर की यात्रा के लिए लाभार्थियों की कटरा तक यातायात और रहने की व्यवस्था की जाती है।
- कटरा से मंदिर तक लाभार्थी को स्वयं यात्रा करनी होगी। जिसके लिए डेढ़ दिन का समय दिया जाता है।
Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana का उद्देश्य
हमारे देश में तीर्थ यात्रा का क्या महत्त्व है ये तो सभी नागरिक जानते होंगे। हमारे शास्त्रों में भी लिखा है कि तीर्थ यात्रा करने से व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं और वो निर्मल होकर पुण्य का भागी बनता है।
ऐसे में सभी हिन्दू धर्म को मानने वाले नागरिको के लिए तीर्थ यात्रा का बहुत महत्व है। हालाँकि बावजूद इसके बहुत से नागरिक देश में ऐसे हैं जिनका अभी तक आर्थिक रूप से कमजोर होने के चलते यात्रा करना संभव नहीं हो पाया है।
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 2023 की शुरुआत ऐसे ही बुजुर्ग नागरिकों के लिए की गयी है। ऐसे नागरिकों के लिए दिल्ली सरकार निशुल्क तीर्थ यात्रा की व्यवस्था करेगी।
जिससे वो वरिष्ठ नागरिक जिनके पास यात्रा के लिए पैसे नहीं है , वो भी बिना किसी परेशानी के सरकार के खर्चे पर अपनी यात्रा पूरी कर पाएंगे।
तीर्थ यात्रा योजना 2023 के लिए पात्रता शर्तें
जो भी नागरिक इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें कुछ पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। बता दें की दिल्ली सरकार द्वारा तीर्थ यात्रा योजना 2023 में भाग लेने के लिए लाभार्थियों के लिए कुछ योग्यता शर्तों का निर्धारण किया है। जो भी इन्हे पूरा करेगा सरकार लाभ देगी।
- मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का लाभ सिर्फ दिल्ली के बुजुर्ग नागरिकों को मिलेगा , जो वहां के स्थानीय नागरिक होंगे।
- तीर्थ यात्रा के लिए वो आवेदक जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक होगी, आवेदन कर सकेंगे।
- उम्र 1 जनवरी 2023 को 60 वर्ष से अधिक हो। ( या जिस वर्ष भी आवेदन कर रहे हैं )
- Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana के तहत आवेदन करने वाले लाभार्थी आर्थिक रूप से कमजोर होना चाहिए।
- आवेदक की सालाना आय 3 लाख रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- जो लाभार्थी 71 वर्ष या उससे अधिक होंगे उन्हें अपने साथ एक सहायक के रूप में किसी एक व्यक्ति को साथ ले जा सकेंगे।
- सहायक के रूप में जाने वाले व्यक्ति कम 18 वर्ष या फिर अधिकतम 21 वर्ष ही होनी चाहिए।
- सरकारी विभाग में कार्यरत कोई भी अधिकारी या कर्मचारी इस योजना का पात्र नहीं माना जाएगा।
Tirth Yatra Yojana: महत्वपूर्ण दस्तावेज
जो भी आवेदक इस योजना (Tirth Yatra Yojana) में लाभ लेने के लिए सभी पात्रता पूरी करते हैं उन्हें आवेदन करते समय कुछ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। यहाँ देखिये सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची –
- आवेदक का आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मतदाता पहचान पत्र
- पंजीकृत मोबाइल नंबर
- बैंक पासबुक
- मेडिकल प्रमाण पत्र / घोषणा पत्र (लाभार्थी का स्वसत्यापित प्रति की वह मानसिक तथा शारीरिक रूप से फिट है)
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना आवेदन की प्रक्रिया
जो भी आवेदक इस योजना (मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 2023) में आवेदन करना चाहें वो सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और अपना पंजीकरण दिल्ली की ई डिस्ट्रिक्ट की आधिकारिक पोर्टल पर कराएं। उसके बाद उन्हें लॉगिन आईडी और पासवर्ड की सहायता से पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में आवेदन कर पाएंगे। आगे आप पूरी प्रक्रिया को विस्तार से पढ़ सकते हैं और आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप को दिल्ली ई डिस्ट्रिक्ट की आधिकारिक वेबसाइट edistrict.delhigovt.nic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद आप की स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
- आप को होम पेज पर Mukhyamantari Tirth Yatra Yojana का लिंक दिखेगा।
![(रजिस्ट्रेशन) मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, Tirth Yatra Yojana 2 Tirth Yatra Yojana](https://mcpanchkula.org/wp-content/uploads/2022/06/destrict-delhi.png)
- यहां आप को योजना (Tirth Yatra Yojana) के नाम के आगे दिए गए Click Here To Apply के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप को अपनी यूज़र आईडी और पासवर्ड भरना होगा और लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- यदि आप पहले से पोर्टल पर पंजीकृत नहीं हैं तो आप को Register के विकल्प पर क्लीक करना होगा।
![(रजिस्ट्रेशन) मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, Tirth Yatra Yojana 3 Tirth Yatra Yojana](https://mcpanchkula.org/wp-content/uploads/2022/06/register-tirth-yojana.png)
- क्लिक करते ही अगले पेज पर आप को Citizen Registration Form दिखेगा।
![(रजिस्ट्रेशन) मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, Tirth Yatra Yojana 4 Tirth Yatra Yojana](https://mcpanchkula.org/wp-content/uploads/2022/06/citizen-registration-form.png)
- यहाँ आप को Document Type का चुनाव करना होगा। आप आधार कार्ड या वोटर आईडी में से किसी एक का चयन कर लें।
- यहाँ आपने document Number और कैप्चा कोड भरें। साथ में डिक्लेरेशन के आगे टिक मार्क करें।
- और अन्य रजिस्टर होने के बाद आप को अपने लॉगिन / यूज़र आईडी के साथ लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- इसके बाद आप के सामने संबंधित योजना का आवेदन पत्र खुल जाएगा।
- यहाँ पूछी गयी सभी जानकारी को दर्ज करें जैसे की – आवेदक का नाम, आवेदक की आयु, जन्म तिथि, पता, मोबाइल नंबर आदि सभी जानकारी भरें।
- अब मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अंत में सभी दर्ज जानकारियों को जांचें और सब्मिट करने के बाद , आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर दें।
- इस प्रकार आप का पोर्टल पर पंजीकरण के साथ साथ मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 2023 में आवेदन भी पूरा हो जाएगा।
Tirth Yatra Yojana से संबंधित प्रश्न उत्तर
इस के लिए आप को दिल्ली सरकार के आधिकारिक पोर्टल edistrict.delhigovt.nic.in पर जाना होगा और वहां अपन पंजीकरण करवाना होगा। जिस के बाद आप योजना के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गयी इस योजना में आवेदन के लिए 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग आवेदन कर सकते हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिनकी वार्षिक आय भी 3 लाख रूपए से कम है। इसके अतिरिक्त अन्य योग्यताओं को जानने के लिए आप को लेख को पूरा पढ़ना होगा।
इसमें आप को आधार कार्ड , वोटर आईडी, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर आदि अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। अधिक जानकारी हेतु लेख को पूरा पढ़ें।
दिल्ली के सभी पात्र वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में आवेदन करने के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। नागरिकों की सुविधा के लिए पोर्टल में
यदि आप को ये लेख उपयोगी लगा हो तो आप ऐसी ही अन्य उपयोगी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारी वेबसाइट www.mcpanchkula.org को डाउनलोड कर सकते हैं।