कांग्रेस पार्टी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गयी है। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक भारतीय की अभिलाषा को नजरअंदाज के खिलाफ खड़े होने की एक मांग है।
जैसे की आप सभी लोग जानते है की आज के समय में भारत के सामाजिक सांस्कृतिक ताने-बाने को विभाजनकारी फोर्स ने खंडित कर दिया है। जिससे की हमारी अर्थव्यवस्था में काफी गिरावट हुई है।
देश में बढ़ती बेरोजगारी एवं महंगाई ने लोगो की आशा को मायूसी में बदल दिया है। यह उसी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के द्वारा एक अभियान शुरू किया गया है।
![भारत जोड़ो यात्रा क्या है? Bharat Jodo Yatra Route Map, Sehdule सम्पूर्ण जानकारी 1 भारत जोड़ो यात्रा क्या है? Bharat Jodo Yatra Route Map, Sehdule सम्पूर्ण जानकारी](https://mcpanchkula.org/wp-content/uploads/2022/12/Bharat-Jodo-Yatra-1024x683.jpg)
अन्याय के खिलाफ भारत के लोगो की आवाज को एकजुट करने हेतु “भारत जोड़ो यात्रा” एक आंदोलन है। नफरत और कट्टरता की इस राजनीति के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए एवं देश को एक बार फिर से एकजुट करने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा यह मुहीम शुरू की गयी है।
तो आइये जानते है हमारे इस आर्टिकल में भारत जोड़ो यात्रा क्या है ? से संबंधित जानकारी को विस्तार रूप से सम्पूर्ण जानकारी को भी इस लेख में साझा किया गया है।
भारत जोड़ो यात्रा क्या है?
भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी के द्वारा शुरू किया गया एक अभियान है जिसके अंतर्गत देश के सभी लोगो को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए यात्रा को शुरू किया जायेगा।
यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर में खत्म होगी। इस यात्रा में शामिल होने के लिए आप यात्रा मार्ग मानचित्र देख सकते है आप अपने निकटतम शहर का पता लगा सकते है जहाँ से आप इस यात्रा से जुड़ सकते है।
“भारत जोड़ो यात्रा” में कांग्रेस नेता से लेकर सभी आमजन नागरिक शामिल होंगे। इसकी शुरुआत भारत में 7 सितंबर से शुरू की गयी है। यह यात्रा 12 राज्यों से एवं दो केंद्र शाशित प्रदेशों से होकर गुजरेगी।
यह पैदल यात्रा होगी जिसमें नेताओं समेत अन्य सभी लोग शामिल होंगे। भारत जोड़ो यात्रा में 3,500 किलोमीटर से अधिक का सफर तय किया जायेगा। यह यात्रा लगभग 150 दिनों तक चलेगी।
यात्रा में समाज के प्रत्येक वर्ग के लोग शामिल होंगे, इस यात्रा उत्सव के दौरान इसमें गीत संगीत एवं अन्य प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी जिसमें कई लोग भाग ले सकते है।
Bharat Jodo Yatra Overview
यात्रा की शुरुआत | कांग्रेस द्वारा |
कब से शुरू हुई है | 7 सितंबर 2022 से |
यात्रा शुरू की जाएगी | कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक |
पदयात्रा निर्धारित दूरी | 3570 किलोमीटर |
पद यात्रियों की संख्या | 100 से भी अधिक |
अधिकारिक वेबसाइट | www.bharatjodoyatra.in |
“भारत जोड़ो यात्रा” की टैगलाइन
Bharat Jodo Yatra के लिए कांग्रेस पार्टी के द्वारा कुछ मुख्य टैगलाइन इस प्रकार से निम्नवत है।
- नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो
- महंगाई से नाता तोड़ो, मिलकर भारत जोड़ो
- संविधान बचाएंगे, मिलकर भारत जोड़ेंगे
- बेरोजगारी का जाल तोड़ो, भारत जोड़ो।
- मिले कदम, जुड़े वतन
Bharat Jodo Yatra Sehdule
- 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरुआत
- 12 राज्यों से होते हुए जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी
- 150 दिन
- 3,570 किलोमीटर
भारत जोड़ो यात्रा पैदल मार्ग विवरण
दिनांक | स्थान का नाम | दिन |
7 तथा 29 सितम्बर 2022 | तमिल नाडु | 4 |
10 सितंबर 2022 | केरल | 18 |
30 सितंबर 2022 | कर्नाटक | 21 |
20 अक्टूबर 2022 | आंध्र प्रदेश | 2 |
23 अक्टूबर 2022 | तेलंगाना | 12 |
7 नवंबर 2022 | महाराष्ट्र | 14 |
23 नवंबर 2022 | मध्य प्रदेश | 16 |
4 दिसंबर 2022 | राजस्थान | 18 |
21 दिसंबर 2022 और 6 जनवरी 2023 | हरियाणा | 12 |
24 दिसंबर 2022 | दिल्ली | 2 |
3 जनवरी 2023 | उत्तर प्रदेश | 5 |
10 जनवरी 2023 | पंजाब | 11 |
18 जनवरी 2023 | हिमाचल प्रदेश | 1 |
19 जनवरी 2023 | जम्मू और कश्मीर | 11 |
Bharat Jodo Yatra Route Map
![भारत जोड़ो यात्रा क्या है? Bharat Jodo Yatra Route Map, Sehdule सम्पूर्ण जानकारी 2 भारत जोड़ो यात्रा](https://mcpanchkula.org/wp-content/uploads/2022/09/Bharat-Jodo-Yatra-Route-Map.png)
भारत जोड़ो यात्रा पंजीकरण कैसे करें ?
अगर आप भारत जोड़ो यात्रा अभियान में शामिल होना चाहते है तो इसके लिए आपको पंजीकरण करने की आवश्यकता होगी। पंजीकरण करने के आधार पर ही आप महंगाई एवं अन्याय के खिलाफ इस अभियान में शामिल हो सकते है। पंजीकरण करने की प्रक्रिया नीचे साझा की गयी।
- भारत जोड़ो यात्रा हेतु पंजीकरण करने के लिए www.bharatjodoyatra.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज में पंजीकरण करें के विकल्प में क्लिक करें।
- अब अगले पेज में पंजीकरण हेतु फॉर्म खुलेगा।
- इस फॉर्म में दी गयी सभी जानकारी को दर्ज करना है।
- पंजीकरण फॉर्म में सभी जानकारी भरने के बाद पंजीकरण करें के विकल्प में क्लिक करना है।
- अब आपको आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में सन्देश प्राप्त होगा।
- इस तरह से भारत जोड़ो यात्रा में पंजीकरण करने की प्रक्रिया सफल हो जाएगी।
भारत जोड़ों यात्रा से संबंधित (FAQ)
भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर 2022 से शुरू किया गया।
भारत जोड़ो यात्रा अभियान की शुरुआत महंगाई एवं देश की वर्तमान समय में चल रहे हालातों के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए एक आंदोलन है। इस यात्रा में उन सभी मुद्दों पर आवाज उठाई जाएगी जो पूर्ण रूप से समाज के लिए एक अभिशाप है।
भारत जोड़ो यात्रा में नेताओं से लेकर आमजन सभी नागरिक शामिल हो सकते है।
भारत जोड़ो अभियान के अंतर्गत मुख्य रूप से उन सभी लोगो को समानता दिलाने के लिए कार्य किये जायेंगे जो अन्याय का सामना करना
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आपको पोर्टल में जाकर अपना पंजीकरण करवाना होगा।
लगभग 150 दिनों तक भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन होगा जिसमें कम से कम 3500 से अधिक किलोमीटर का सफर तय किया जायेगा।